उत्तराखंड

हरिद्वार ग्रामीण से आशु चौधरी ने पेश की टिकट की दावेदारी

21 वर्षों से भाजपा में सक्रिय, समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी (विकास चौधरी) ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से आगामी चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी पेश की है। रविवार को वह सैकड़ों समर्थकों के साथ जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को अपना आवेदन पत्र सौंपा। आशु चौधरी ने बताया कि वह पिछले 21 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसेवा में सक्रिय हैं। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की जनता के बीच लगातार रहकर उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को समझा है और उनके समाधान के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना उनका संकल्प है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाना और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर पंडित अरुण शर्मा, प्रीतम चौधरी, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, देवपाल सिंह राठी, विनोद मलिक, नरेश बालियान, रंजय चौहान, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, सुशील शर्मा, सुदेश सैनी, संदीप चौधरी, विजय राणा, मुकर्रम अंसारी, इनायत अंसारी, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, शिवम चौहान, अतुल चौधरी, विशाल चौधरी, विभोर कश्यप, विशेष कुमार, विनीत चौधरी, प्रवीण कुमार, रेनू कुमार, लवी चौधरी, टिंकू कुमार और आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button