उत्तराखंड

आत्महत्या करने कूदी गंगा में विवाहिता को जवानों ने बचाया

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। धर्मनगरी का आया है जहां एक विवाहिता महिला आत्महत्या करने के लिए गंगा में कूद गई, गंगा घाटों पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने देवदूत बन महिला को सकुशल बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक महिला अचानक हर की पैड़ी के नजदीक गंगा में कूद गयी। घाटों पर मुस्तैद खड़े हरिद्वार जल पुलिस के गोताखोर एएसआई अतुल सिंह, जानू पाल, सनी कुमार, विक्रांत तथा अन्य स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत उक्त महिला को रैस्क्यू कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। पूछताछ में पता चला कि महिला बांदा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है तथा निजी परेशानियों के चलते आत्महत्या करने के इरादे से गंगा जी में कूदी थी। उक्त महिला को गंगा घाट पर ही प्राथमिक उपचार देकर चौकी हर की पैड़ी लाया गया जहां पुलिस कर्मियों द्वारा महिला की काउंसलिंग करने के साथ ही परिजनों से संपर्क किया गया है।

Related Articles

Back to top button