
कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
उत्तरकाशी। श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो गयी है, यात्रा के दौरान भारी संख्या मे श्रद्धालु माँ गंगा-यमुना जी के दर्शन को पधार रहे हैं। यात्रा को सरल, सुगम एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देश मे उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी 24×7 तत्पर हैं।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भ्रमण कर पुलिस ड्यूटियों को चैक कर अच्छी ड्यूटी करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरुस्कृत कर हौसला अफजाई की गई। उनके द्वारा सभी पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्ण एवं ईमानदारी से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
1- ASI प्रमोद उनियाल- चौकी प्रभारी गंगोत्री
2- ASI(TP) जितेन्द्र- गंगोत्री
3- ASI सुरेन्द्र रावत- चौकी प्रभारी लंका
4- TSI लक्ष्मण सिंह- सुक्की
5- PC प्रदीप राणा & समस्त प्लाटून(4)- गंगोत्री
6- हेड कांस्टेबल विपिन भाटी- हर्षिल आर्मी बैरियर
7- हेड कांस्टेबल प्रमोद- हर्षिल आर्मी बैरियर
8- हेड कांस्टेबल शशिकांत- सोनगाड़
9- हेड कांस्टेबल सुनील- सोनगाड़
10- कानि0(TP) विजेन्द्र- गंगोत्री
11- कानि0 पंचम राणा- चौकी गंगोत्री
12- कानि0 कुलदीप- थाना हर्षिल
13- कानि0 सुरेन्द्र- थाना हर्षिल
14- कानि0 गजेन्द्र- थाना हर्षिल
[banner id="7349"]