उत्तराखंडप्रशासन

डीएम एवं एसएसपी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कांवड़ यात्रा पर रख रहे है पैनी नजर

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। कांवड़ व्यक्त अपने अंतिम पड़ाव में है तथा हरिद्वार में शिवभक्तों का आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, कावंड यात्रा को सुव्यवस्थित,सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के खिलाए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल पूरी कांवड़ यात्रा की निगरानी की जा रही है तथा सभी व्यवस्थाओं को दूरस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीसीआर में कंट्रोल रूम पहुंच कर ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से पूरी कांवड़ यात्रा पर कड़ी निगरानी रखे हुए है, तथा जिस चौराहा एवं स्थान पर यातायात बाधित होने एवं कोई सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरसंचार के माध्यम से निर्देशित किया जा रहा है ताकि उस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था एवं सुविधा को तत्परता से सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button