उत्तराखंडप्रशासन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, जमकर हुई फायरिंग, पिता और पुत्र घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से करीब 50 से 60 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। गोली लगने से घायल हुए दोनों लोग रिश्ते में पिता और पुत्र हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह झबरेडा थाना क्षेत्र में उस वक्त गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पक्ष की ओर अंधाधुन फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की से करीब 50 से 60 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना में सुशील उम्र 70 वर्ष और वंश उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही तनातनी पिछले एक महीने से बढ़ती जा रही थी। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था, जो अब हिंसक रूप में सामने आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि माहौल में और तनाव न फैले। पुलिस फिलहाल गांव में तैनात है और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर देने की तैयारी चल रही हैं और साथ ही इस घटना में एक घायल की हालात नाजुक देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर किया गया हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button