उत्तराखंडप्रशासन

देहरादून से आई विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने ज्वालापुर में की छापेमारी, 17 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। देहरादून से आई विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने ज्वालापुर स्थित विष्णु लोक कॉलोनी, अहबाब नगर और मोहल्ला घोसियान में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 17 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। सभी मामलों में कोतवाली ज्वालापुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उपखंड अधिकारी सुश्री अर्चना एवं अवर अभियंता मुकेश रवि ने बताया कि पिछले कई दिनों से इन क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। सूचनाओं के आधार पर दोपहर छापेमारी की गई, जिसमें बिजली चोरी के मामले सामने आए। छापेमारी अभियान में देहरादून से आए विजिलेंस अधिकारियों ने भी भाग लिया।

लाइनमेन श्रवण गिरी, सुशील कुमार, फरमान राव और पटवारी समेत अन्य कर्मियों ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। विद्युत विभाग ने इन मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए इस तरह की छापेमारी नियमित रूप से जारी रहेगी। इस औचक कार्रवाई से इलाके में बिजली चोरी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button