उत्तर प्रदेश

सपा स्थापना दिवस पर टिंकू अरोड़ा ने भरी हुंकार, 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अभिषेक टिंकू अरोड़ा के निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के संघर्ष, त्याग और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, नौजवानों, मजदूरों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। टिंकू अरोड़ा ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

किसानों की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा, महिला सुरक्षा, महंगाई, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में शाहजमान सिद्दीकी, अब्दुल्ला, सरदार जोगिंदर सिंह, शुभम वर्मा, मनप्रीत सिंह, रवि यादव, राजीव जैन, मुदस्सिर, शादाब खान, अफजाल अहमद, तौसीफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button