उत्तराखंड
फिल्म कलाकार अनंत उर्फ मोनू ने बढ़ाया हरिद्वार मान

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। हिंदी फिल्म एक बहता जीवन हरिद्वार में शानदार भूमिका निभाने वाले हरिद्वार के अनंत उर्फ मोनू को देहरादून में आयोजित देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में बॉलीवुड कलाकार दीपक पाराशर व हेमंत पांडे ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। उत्तराखंड पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अक्षय कुमार के पुत्र अनंत उर्फ मोनू ने मनोज द्वारा निर्देशित एक बहता जीवन हरिद्वार में सहित कई फिल्मों शानदार अभिनय प्रतिभा का परिचय देे चुके हैं। वेब सीरिज अपहरण-2 से अभिनय यात्रा शुरू करने वाले अनंत उर्फ मोनू ने कई फिल्मों में काम किया है। अनंत जल्द ही उत्तराखंड पर बनी वेब सीरिज में भी अभिनय करते नजर आएंगे।




