उत्तराखंड

मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक: साध्वी भगवती पुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी ने श्रद्धालु भक्तों को पर्यावरण और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि असंतुलित हो रहे पर्यावरण की वजह से समस्त मानव जगत को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मां गंगा जगत की पालनहार है। राजा सगर के 60 हजार पुत्रों की मुक्ति और मानव कल्याण के लिए स्वर्ग से पृथ्वी पर आयी गंगा मानवीय गलतियों के चलते प्रदूषित हो रही है।

सभी की सहभागिता से ही पर्यावरण और गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। उन्होंनेे कहा कि मां गंगा के दर्शन, गंगा जल के आचमन और गंगा जल में स्नान करने से सभी प्रकार के पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि मां गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने में अपना सहयोग करें। दूसरों को भी गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाने में सहयोग के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button