उत्तराखंड

UGC रोलबैक की मांग को लेकर सामान्य वर्ग की विशाल आंदोलन महासभा, 8 से 10 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। UGC रोलबैक की मांग को लेकर सामान्य वर्ग द्वारा हरिद्वार के रानी माजरा में विशाल आंदोलन महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामान्य वर्ग के लगभग 8 से 10 हजार लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलवंत सिंह चौहान द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर पूरन सिंह चौहान (शामली) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अनिल मिश्रा, सीनियर एडवोकेट, दिल्ली हाईकोर्ट, अधीर कौशिक, शेर सिंह राणा एवं पं. पदम प्रकाश शर्मा सहित सामान्य वर्ग के अनेक सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में रानी माजरा स्थित रूबराज बैंकट हॉल में विशाल महासभा का आयोजन किया गया। महासभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने UGC रोलबैक की मांग को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सामान्य वर्ग के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। महासभा के पश्चात हजारों की संख्या में सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च ग्राम धारीवाला पहुंचा, जहां उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर UGC रोलबैक से संबंधित मांगों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सामान्य वर्ग के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा सामान्य वर्ग की एकजुटता की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समिति के अक्षय चौहान, सचिन चौहान, अभिषेक चौहान, पियूष चौहान, सौरभ चौहान, पंकज चौहान, नितिन चौहान,संदीप शर्मा, रविंद्र शर्मा एवं यशपाल चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन सभी के द्वारा ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, श्री शिवकुमार चौहन,श्री धर्मेंद्र चौहान, श्री राजेश बक्शी एवं श्री अतुल चौहान के सानिध्य में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर शिवकुमार चौहान, पीयूष चौहान एवं संदीप शर्मा द्वारा किया गया। मंच संचालन के दौरान वक्ताओं एवं अतिथियों के विचारों को प्रभावी ढंग से उपस्थित जनसमूह तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं एवं अतिथियों के रूप में ठाकुर पूरन सिंह चौहान (शामली), श्री अनिल मिश्रा (सीनियर एडवोकेट, दिल्ली हाईकोर्ट), श्री बलवंत सिंह चौहान (सीतापुर), शेर सिंह राणा (रुड़की), पं. पदम प्रकाश शर्मा एवं अधीर कौशिक सहित कई सामाजिक चिंतक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सामान्य वर्ग के सामाजिक बंधुओं, अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सामान्य वर्ग की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति को दर्शाती है। आयोजकों ने सभी से भविष्य में भी समाजहित से जुड़े विषयों पर एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button