उत्तराखंड

लक्सर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

चेकिंग के दौरान पुलिस पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास, गन्ने के खेत में छिपकर की फायरिंग

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। लक्सर के गोवर्धनपुर क्षेत्र में रविवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और संदिग्ध टेंपो सवार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान टेंपो चालक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से भाग निकला। पीछा करने पर आरोपी टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी लक्सर पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अक्टूबर की रात शाहीपुर तिराहे की है। चेकिंग के दौरान सिकंदरपुर की ओर से आए संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक खानपुर की ओर भाग निकला।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने धर्मपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी टेंपो सड़क पर छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस पर गोली चला दी। घायल आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर, कोतवाली रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर घटनास्थल से फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button