उत्तराखंडप्रशासन

पवित्रतम स्थल हरकी पैड़ी गंगा घाट पर जाम छलकाने के आरोप में पुलिस ने दस लोगों को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। पवित्रतम स्थल हरकी पैड़ी गंगा घाट पर जाम छलकाने के आरोप में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है। जानकारी के मुताबिक तीर्थ की मर्यादा को कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा रेंज स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत प्रभारी चौकी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी पुलिस ने मां गंगा के घाट पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले दस व्यक्तियों को दबोचा। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला।

पकड़े गए आरोपितों के नाम पते चेतन, दीपांशु निवासीगण निवासी लाल कुआं बादलपुर जिला गाजियाबाद, अक्षय कुमार पुत्र आजाद निवासी मुंडभर थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, सनी पुत्र मुकेश निवासी हड़ौली थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अंकित कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी सिसौली थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, राहुल पुत्र मुंगेर व रामू पुत्र शक्ति निवासीगण ब्रह्मपुरी कोतवाली हरिद्वार, परविंदर पुत्र रूपराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार, शुभम पुत्र गोनर निवासी शिवलोक कॉलोनी थाना रानीपुर जनपद व विकास पुत्र निरपाल निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश बताए गए हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button