उत्तराखंड

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे गृह क्षेत्र खटीमा, सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत खटीमा के लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुचे। जहां मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से मुलाकात करी।

मुख्यमंत्री के अपने गृह नगर पहुंचने के अवसर पर स्थानीय जनता के द्वारा फूल मालाओं एवं कुमाऊनी व थारूवटी नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व की शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

साथ ही मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के निवारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए।

Related Articles

Back to top button