आस्थाउत्तराखंड

वासु पाराशर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां गंगा का दुग्थाभिषेक

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष में हर की पौड़ी स्थित हनुमान घाट पर वासु पाराशर के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दूग्धाभिषेक‌ एवं मंत्रौच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर पतित पावनी मां गंगा से उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। वासु पाराशर ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे।

हर साल वह इसे विशेष रूप से मनाते हैं। इस बार वह मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य और पोषण अभियान की शुरुआत करेंगे। 2014 से 2024 तक उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जन्मदिन मनाया कभी योजनाओं का शुभारंभ किया तो कभी बच्चों से मिले। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‌एनडीए सरकार के तहत भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साल था।

पस्त पड़ चुकी विकास दर, भारी महंगाई और उत्पादन में कमी के दौर से उबरते हुए एनडीए सरकार ने ना सिर्फ मैक्रो-इकनॉमिक फंडामेंटल्स को मजबूत किया, बल्कि अर्थव्यवस्था को एक तेज रफ्तार विकास पथ ले आई। भारत की जीडीपी विकास दर कुलांचे भर कर 7.4% हो गई, जो दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।

विभिन्न रेटिंग एजेंसी और थिंकटैंक ने अनुमान जताया है कि एनडीए सरकार के तहत अगले कुछ वर्षों में भारत का जीडीपी विकास दर नई बुलंदियों को छूने वाली है। इस क्रम में वासु पाराशर,उज्ज्वल पंडित, ईश्वर दत्त भट्ट, मोनू ठाकुर, भारत सकलानी, गुड्डू भट्ट, योगेश पंवार, देव अग्रवाल, देव सक्सेना, सुशांत अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, सुभाष ठेकेदार एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button