उत्तराखंडप्रशासन

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी देहरादून द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार तथा एसएसपी हरिद्वार भी रहे मौजूद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं के जायजा लेने आज दिनांक 17.05.2024 को जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा रायवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया।

चारधाम यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर यात्रियो के रूकने, उनके वाहनो की पार्किंग व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का उपस्थित अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया। साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर करने हेतु अधीनस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान चारधाम यात्रा में नियुक्त अधिकारियों को अन्य जनपदो से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्व निर्धारित संख्या में ही श्रद्वालुओ को यात्रा में आगे भेजने के निर्देश दिये गये, जिससे आगे मार्गो पर यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पडे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार तथा एसएसपी हरिद्वार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button