उत्तराखंड

लक्सर मार्ग पर पोल तोड़ ट्रांसफॉर्मर से जा टकरायी रोडवेज बस, कई घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। हरिद्वार लक्सर मार्ग पर आज दोपहर रोडवेज की एक बस बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। बस के ट्रांसफॉर्मर में टकराने के बाद अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में ड्राईवर के काफी चोटें आयीं हैं, जबकि कई लोग घायल बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आज हरिद्वार लक्सर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अपना संतुलन बस से खो बैठा। जिसकी वजह से रोडवेज की बस अचानक बिजली के पोल को तोड़ते हुए ट्रांसफार्म में जा घुसी। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। अचानक बस पोल से टकराने के कारण उसमें करंट दौड़ पड़ा। जिससे बस में अफरा तफरी मच गई।

इस दौरान सभी यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे। जिसके कारण कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी आनन-फानन में पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने हालात पर काबू पाया। ड्राइवर की हालत को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया है। रोडवेज बस के ट्रांसफॉर्मर से टकराने के बाद सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया। कुछ लोगों ने बस में मौजूद सवारियों की मदद की। जिसके कुछ देर बाद सड़क पर हालात सामान्य हुये। जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हुआ।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button