
कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर के छात्रों ने 5 अक्टूबर 2025 को दून वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में आयोजित 27वीं ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता इनलाइन स्केटर हॉकी एसोसिएशन, उत्तराखंड द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीपीएस दौलतपुर के आठ प्रतिभाशाली स्केटर्स ने विभिन्न आयु वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए:
🥈 रूद्र पटेल – रजत पदक (300 मीटर, अंडर 09)
🥈 उत्कर्ष राजपूत – रजत पदक (300 मीटर, अंडर 09)
🥇 अनमोल बलियान – स्वर्ण पदक (अंडर 14)
🥉 आरव पाल – कांस्य पदक (अंडर 11)
🥈 रचित गुप्ता – रजत पदक (ओपन इनलाइन श्रेणी)
🥉 आयुष खानई – कांस्य पदक (ओपन इनलाइन श्रेणी)
🥈 अंश सिंह – रजत पदक (अंडर 11)
🥉 नक्ष गुप्ता – कांस्य पदक (अंडर 14)
इन युवा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उनके समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम को दर्शाया, बल्कि डीपीएस दौलतपुर की खेल संस्कृति और प्रशिक्षण स्तर की भी झलक प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
[banner id="7349"]