कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
आम जनता में कानून एवं सुरक्षा का भाव प्रबल करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में फ्लैग मार्च निकाला गया।


पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा उत्तरकाशी कोतवाली, विश्वनाथ चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक, मुख्य बाजार झूला पुल, NIM बैंड, जोशियाडा, कॉउन्टिनेन्टल, ज्ञानसू, तांबाखाणी, बस अड्डा, सब्जी मण्डी, भैरो चौक आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुये आम जनमानस में सुरक्षा के प्रति विश्वास को बढाया गया।

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए कटिबद्ध है, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामकता फैलाने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।




