उत्तराखंडप्रशासन

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी माल बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे और जुए का आदि है और पहली बार जेल जाने के डर से फरार हुआ। जीआरपी थाना लक्सर प्रभारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। जीआरपी लक्सर ने पुलिस अभिरक्षा से फरार झपटमार अमजद उर्फ शहबाब पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी तेलीवाला पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर रुड़की उम्र 31 वर्ष को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रेन में बिजनौर निवासी यात्री का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हुआ था। बीती 1 जून को सहारनपुर, मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में घटना हुई थी। पीडि़त की पत्नी का पर्स जिसमें नकदी, ज्वैलरी और दो मोबाइल थे, आरोपी ने इकबालपुर स्टेशन के पास छीन लिया।

मुकदमा जीआरपी लक्सर में दर्ज हुआ और जांच में अमजद का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर गंगनहर पुल के पास माल छिपाने की बात बताई। 26 अक्टूबर को माल बरामदगी के दौरान आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर गंगनहर में गिराकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इस पर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का अलग मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी जीआरपी त्रिप्ति भट्ट के निर्देशन में तलाश को कई टीमों का गठन किया गया। मैन्युअल पुलिसिंग और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कालूवाली पानी की टंकी, सैन चौकी, थानो रोड, थाना डोईवाला क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे और जुए का आदि है और पहली बार जेल जाने के डर से फरार हुआ। उसने खेतों के खंभे से हथकड़ी की रस्सी रगड़कर काटी और जंगल, गांवों से पैदल चलते हुए डोईवाला पहुंच गया। वह यहां मजदूरी कर पत्नी को साथ लेकर राज्य से बाहर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

Related Articles

Back to top button