उत्तराखंड

बहादराबाद थाना क्षेत्र में कार में सवार हुए अजनबी ने की रिटायर्ड सैनिक की गोली मारकर हत्या

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक की लिफ्ट देने की दरियादिली उनकी जान पर भारी पड़ गई। रास्ते में कार में सवार हुए अजनबी ने कुछ ही दूरी पर उनकी कनपटी में गोली मार दी। घटना शनिवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग पर हुई। कनखल के जमालपुर कला निवासी 62 वर्षीय भगवान सिंह वर्ष 2013 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने बेटे यशपाल के साथ कार से रोशनाबाद जा रहे थे।

जटवाड़ा पुल के पास एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। कुछ दूर चलते ही उसने अचानक भगवान सिंह की कनपटी पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल रैफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button