उत्तराखंडदुर्घटनाप्रशासन

लोहाघाट: कार के ऊपर पलटा सेना का ट्रक, बाल बाल बचे कार सवार, सड़क पर पड़ा मलवा बना दुर्घटना का कारण

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

चंपावत। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मे बुधवार दोपहर को टनकपुर से पिथौरागढ़ को जा रहा सेना का वाहन खोलका (बाराकोट) में सड़क किनारे पड़े मलवे में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्विफ्ट कार के ऊपर पलट गया।

गनीमत रही दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। वहीं बाराकोट के जेस्ट ब्लॉक प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली व अन्य लोगों ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पड़े मलबे के कारण सेना का वाहन अनियंत्रित हुआ जिस कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे पड़े मलवे को हटाने की मांग की है।

वहीं सूचना पर 112 टीम व लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एसएचओ अशोक कुमार ने बताया दुर्घटना के कारण लगभग 2 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। किसी तरह पोकलैंड की मदद से सेना के ट्रक को दुर्घटना स्थल से हटाया गया। उन्होंने बताया दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

वही एनएच बंद होने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई और यात्री काफी परेशान रहे। यात्रियों ने कहा अगर एनएच के अधिकारियो के द्वारा सड़क किनारे पड़े मलबे को समय रहते हटाया गया होता तो यह दुर्घटना नहीं होती।

Related Articles

Back to top button