भ्रष्टाचार के मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान कर कड़ा कानून बनाए केंद्र सरकार: स्वामी नागेंद्र

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (संवाददाता)
हरिद्वार। शिवालय निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी विपनानंद महाराज एवं महामंत्री स्वामी नागेंद्र महाराज ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायधीश अतुल श्रीधरन के भ्रष्टाचार के मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान किए जाने के सुझाव का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से कड़ा कानून बनाने और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वामी विपनानंद महाराज एवं स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायधीश अतुल श्रीधरन के सुझाव पर अमल करते हुए केंद्र सरकार को कानून बनाकर भ्रष्टाचार के मामलों में मृत्युदंड की सजा और दोषी की समस्त संपत्ति जब्त करने का प्रावधान करना चाहिए।

इससे भ्रष्टाचारियों में भय उत्पन्न होगा और भ्रष्टाचार के मामले बंद होंगे। स्वामी विपनानंद और स्वामी नागेंद्र ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के मामले में केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करे छात्रों को बेरहमी से पीटा गया। जिसे किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब-जब आम लोगों और छात्रों पर अत्याचार हुआ है। तब-तब सरकारों का पतन हुआ है। सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए छात्रों की मांगों को पूरा करना चाहिए।



