उत्तराखंड

संतों ने देश दुनिया को दिया एकता और सौहार्द का संदेश: बाबा साईं कलीराम साहब

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। महाराष्ट्र के उल्लासनगर स्थित साई वसणशाह दरबार के पीठाधीश्वर बाबा साईं कलीराम साहिब ने कहा कि पूरे देश व दुनिया को संतो व महात्माओं ने एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया है। वसणशाह सेवा मंडल द्वारा हरिद्वार मे स्वामी शांति प्रकाश धर्मशाला मे आयोजित दो दिवसीय झूलण की मौज कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भारत ऋषि मुनियों का देश है। यहां आस्था, विश्वास व संस्कृति की धारा बहती है। सिंधु एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि बुधवार को कार्यक्रम के शुभारंभ पर सतसंग, भजन व नितनेम दुआ साहब का आयोजन किया गया। जिसमे बडी संख्या मे श्रदालु शामिल हुए।

बृहष्पतिवार को स्वामी शांति प्रकाश धर्मशाला से हरकी पैड़ी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अयोध्या के ओमप्रकाश अंदानी व गोरखपुर के नवीन कृपलानी ने बताया कि झूलेलाल चालीहा महोत्सव सिंधी समाज का बड़ी पर्व है। जिसे सिंधी समाज द्वारा पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। चालीहा महोत्सव के अवसर प्रतिवर्ष झूलण की मौज कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राजेश माखेजा, दिलीप बजाज, घनश्याम दास, कैलाश साधवानी, सोनू पाहूजा सहित बडी संख्या में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button