उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 12 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सचिवालय में सम्पन्न हुई। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहनता के साथ चर्चा हुई। कुल 12 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई है।

बैठक में लिए गए फैसले:-
1ः- 2013 में 853 पर्यावरण मितत्रो को मृतक आश्रित की सुविधा से अच्छादित किया जाएगा। अब इनके परिजनों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
2ः- परिवहन विभाग के तहत अब सीएनजी और ईवी में गाड़ी का बदलाव किया जाएगा। ये पब्लिक गाडि़यां हैं जिन्हे बदला जाना था अब गाड़ी स्क्रैप करना था। अब एसएमए एकाउंट के तहत पैसा दिया जा सकेगा।
3:- मोटर वाहन टैक्स ईवी में 100 प्रतिशत टैक्स फ्री थी। अब हाइब्रिड गाडि़यों मे भी टैक्स फ्री किया गया है।
4:- उत्तराखंड वर्दी धारी सिपाही और उप निरीक्षक के पदों पर हुआ फैसला। पहले परीक्षा अलग अलग होती थी, लेकिन अब सभी परीक्षा एक साथ करायी जाएंगी। मेरिट के अनुसार विभाग आवंटन होगा।
5:- कार्मिक विभाग के अनुसार यूकेएसएसएससी में 15 नए पद होंगे।
6:- विधि विज्ञान प्रयोगशाला के हेड को विभाग अध्यक्ष माना जाएगा।
7:- मानवाधिकार आयोग मे 12 नए पद स्वीकृत किए गए।
8:- पर्यटन विभाग की योजनाए स्वीकृत।
9:- बद्रीनाथ में अब सीएसआरके माध्यम से शेष नेत्र लोट्स दीवार बनाई जाएगी।
10:- सुदर्शन चौक कलाकृति, आर्ट कार्य सुदर्शन चौक में होगा।
11:- ट्री एक रिवर स्केलप्चर बद्री नारायण चौक में होगा।
12:- यदि नई पेंशन स्कीम के तहत भी पुरानी सेवाओं के तहत ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकेगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button