उत्तराखंडप्रशासन

पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में पति ने पत्नी को डंडों और सरिए की रॉड से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत का कारण दोनों के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले ई रिक्शा चालक ऋषि कुमार निवासी वसंतकुंज जमालपुर कला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची। सामने आया कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था।

कई बार खटखटाना पर भी अंदर से जब कोई नहीं निकला। तब पुलिस छत पर पहुंची। जहां कपड़े सुखाने के लिए बांधने वाली तार के लिए लगाए गए लोहे के एंगल से रस्सी के फंदे के सहारे ऋषि कुमार का शव झूल रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतरा। पुलिस जब नीचे घर में दाखिल हुई तब हैरान रह गई। बेड पर पत्नी वर्षा का भी खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था, जिसके सर पर डंडे और सरिया के गहरे निशान थे। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल से प्रतीत हो रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की है, फिर खुद भी फांसी लगा ली। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया की पत्नी ने अपनी परिचित एक महिला को सोमवार देर रात फोन कॉल कर उसके घर आने की बात कही थी, लेकिन फिर वह उसके घर नहीं पहुंची। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button