उत्तराखंड

महान संत थे डा.रामविलास वेदांती: स्वामी श्यामसुंदर महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम बैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद डा.रामविलास वेदांती महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन डा.रामविलास वेदांती महान संत थे। समाम को धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा देने के साथ डा.रामविलास वेदांती ने अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि के लिए अथक संघर्ष किया।

डा.वेदांती ने श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर पूरे देश को एकजुट किया। श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर संत समाज को एकजुट करने में भी उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि डा.रामविलास वेदांती जैसी संत समाज की दिव्य विभूति का असमय जाना। समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। डा.वेदांती आज भले ही संसार में नहीं हैं। लेकिन समस्त हिंदू समाज की स्मृतियों में वे सदैव जीवंत रहेंगे। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए धर्म संस्कृति और मानव सेवा मंें योगदान का संकल्प लेना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालांे मंे गोपाल कृष्ण, डा.विजय मिश्रा, मोहित वालिया, अरविन्द कुमार, विजय भूटान आदि शामिल रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button