उत्तराखंड

शक्ति फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य रहने की दी जानकारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। शक्ति फाउंडेशन की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य रहने की जानकारी दी गई। संस्थापक शालिनी शर्मा ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ आहार, स्वच्छता और व्यायाम के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछने का अवसर भी दिया गया।

शालिनी शर्मा ने कहा कि शक्ति फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना है। फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्कूलों में स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शालिनी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का महत्व स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य रहने की जानकारी देना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने से उन्हें अपने जीवन में स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। श्री शालिनी शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस मौके पर संगीता रावत, मेघा, हिमांशु, प्रवीण कपिल आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button