उत्तराखंड

जी आई सर्वे का पूर्ण विरोध: टिंकू अरोड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में आवासीय जी आई सर्वे नोटिस बांटने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के उपरांत नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में रखा गया था जिसमें शासन द्वारा हाउस टैक्स की कर वसूली का लक्ष्य बढ़ाकर 55 करोड रुपए कर दिया गया है। जो बीते वर्ष की तुलना में 17 करोड रुपए अधिक है इसलिए जी आई सर्वे के उपरांत आवासीय भवनों के नोटिस तीन माह में वितरित किए जाने आवश्यक हैं वित्तीय वर्ष 2025/ 26 में जी आई सर्वे की धारा 213 के जारी किए गए / जारी होने वाले सभी आवासीय उपयोग वाली संपत्तियों के नोटिस की प्रभावि तिथि 1/4/ 2025 होगी अतः उपरोक्त अनुसार नगर आयुक्त महोदय की स्वीकृति दिनांक 15 /12 /2025 के अनुक्रम में प्रस्ताव मान्य कार्यकारिणी व मान्य सदन के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया जिसका पुरजोर विरोध पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा द्वारा किया गया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई है उन्होंने कहा जब तक हम सहारनपुर नगर की सम्मानित जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तब तक उन पर किसी भी प्रकार का कोई गलत टैक्स न लगे इसका हम पुरजोर विरोध करते रहेंगे।

सहारनपुर नगर की जनता के लिए हम पूर्ण रूप से इस टैक्स का विरोध करते रहेंगे क्योंकि हमारे लिए सहारनपुर महानगर की जनता सर्वोपरि है और हम इस लगातार इसका विरोध करते रहेंगे और एक प्रस्ताव कार्यकारिणी में और रखा गया जिसमें पिछले कुछ वर्षों से बकाया दुकानदारों आवासीय या अन्य भवनों पर जो टैक्स रुका हुआ है। उनकी नीलामी करके अपने टैक्स की भरपाई की जाए उसका भी पूर्ण रूप से विरोध किया कि हम टैक्स के लिए किसी के रोजगार को या उसके मकान को नहीं नीलाम कर सकते हैं और जल निगम की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठाया के एक ठेकेदार को लाभान्वित करने के लिए उसके विरुद्ध जांच कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर भी ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई और वैधानिक कार्रवाई नहीं की जा रही है। तत्काल उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाए और अपने एक प्रस्ताव को पुनः कार्यकारिणी में रखा इससे पहले बोर्ड बैठक में भी वह भगवान परशुराम जी के नाम पर सहारनपुर नगर में किसी प्रतिष्ठित स्थान का नाम भगवान परशुराम के नाम पर स्थापित किया जाए और यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि वह जगह बिल्कुल साफ स्वच्छ हो और उसे जगह के आसपास बड़ी संख्या में स्पेस हो जिससे आने वाले समय में किसी भी कार्यक्रम को वहां पर किया जा सके वार्ड में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर जो पिछले काफी समय से सफाई कर्मचारियों की रिक्त स्थान है उन्हें भी जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button