77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलयुग दर्शन समाचार पत्र के पदाधिकारियों ने किया ध्वजारोहण

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। कलयुग दर्शन समाचार पत्र के पदाधिकारियों ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। समाचार पत्र के संपादक मो० नदीम ने अपने संबोधन में बताया 26 जनवरी 1950 को को हमारे देश में संविधान लागू हुआ, इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मानते हैं, हम अपने गणतंत्र को, संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिन, हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया।

लोकतन्त्र की जननी, भारतभूमि, उपनिवेश के विधि-विधान से मुक्त हुई और हमारा लोक-तंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आइए , हम सभी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

कलयुग दर्शन के पदाधिकारी ने भी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया, जिसमें तिरंगा फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर प्रोग्राम में संपादक मो० नदीम, सरविन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार,सागर कुमार, दीपक कुमार, दीपक झा, नरेश मित्तल, विजय कुमार प्रजापति, हिमांशु कुमार, रजत कुमार, संदीप कुमार, पारस कुमार, सोहनलाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

[banner id="7349"]



