उत्तराखंड

जिला व्यापार मंडल ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद चौक पर घंटाघर निर्माण हेतु सौंपा ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

रुड़की। जिला व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल एवं नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी से मुलाकात कर चंद्रशेखर आजाद चौक पर एक भव्य घंटाघर निर्माण हेतु प्रस्ताव सौंपा। जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हमारा मानना है कि रुड़की जैसे ऐतिहासिक और शैक्षणिक महत्व वाले नगर में एक केंद्रीय घंटाघर की कमी है। चंद्रशेखर आजाद चौक पर इसका निर्माण होने से नगर के सौंदर्य में चार चांद लगेंगे। कहा कि यदि यह योजना धरातल पर उतरती है,तो चंद्रशेखर आजाद चौक रुड़की के एक प्रमुख ‘लैंडमार्क’ के रूप में स्थापित होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जोहर ने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र शहर का मुख्य बाजार है। यहाँ घंटाघर बनने से न केवल पर्यटकों और आगंतुकों के लिए आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी गति मिलेगी। जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता दिखाते हुए नगर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस दिशा में उचित तकनीकी सर्वे कराकर जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चौक के आसपास की अन्य व्यवस्थाओं, जैसे सुव्यवस्थित पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था पर भी चर्चा की।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button