उत्तराखंड

जिला प्रेस क्लब ने समारोह पूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस

देश को आजादी दिलाने में पत्रकारिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका: राकेश वालिया

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि.द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। ज्वालापुर रोड़ स्थित होटल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी, महामंडलेश्वर गर्व गिरी, महंत जसविंदर सिंह, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, एडवोकेट मंजू कश्यप ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लंबे संघर्ष ओर अनंत बलिदानों के बाद देश को आजादी मिली। इसके पश्चात 1950 को संविधान लागू होने के बाद देश गणतंत्र बना। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि नवभारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में बंधकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभानी होगी। आज देश जिस दौर से गुजर रहा है। उसमें हर कोई अपनी अलग दौड़ लगा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें एक सूत्र में बंध कर रहना होगा। महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी व महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि भारत विभिन्न धर्म व संस्कृतियांें का गुलदस्ता और विश्व का सबसे महान लोकतंत्र है। सभी को मिलकर देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए।

जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता का आजादी के संघर्ष और आजादी मिलने के बाद देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान रहा। आज भी पत्रकार सरकार और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु का काम कर रहे हैं। पत्रकारों से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, निष्पक्षता और जनहित को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि सभी को मिलकर देश की एकता अखंडता को मजबूत करने मंे योगदान देना चाहिए। होटल प्रबंधक भगतराम ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर मनोज कश्यप, मोहन राजा, अशोक पांडेय, सनोज कश्यप, केशव चौहान, राकेश वर्मा, मुमताज आलम, राजेश वर्मा, नदीम अहमद, प्रमोद कुमार, हिमांशु वालिया, संतोष कुमार, नदीम सलमानी, सरविन्द्र कुमार, सागर कुमार, विजय प्रजापति, सद्दाम हुसैन, मुस्कान, शिप्रा अग्रवाल, उपासना तेश्वर, मनव्वर कुरैशी, कुणाल शर्मा, दीवान सिंह, प्रखर कश्यप आदि जिला प्रेस क्लब सदस्य व अतिथी मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button