उत्तराखंड

दारूल उलूम रशीदिया में धूमधाम से किया गया ध्वजारोहण

सभी धर्म समुदायों के योगदान से मिली आजादी: मौलाना मोहम्मद आरिफ

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल ईदगाह रोड ज्वालापुर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मदरसा प्रबंधक मौलाना मोहम्मद आरिफ कासमी ने ध्वजारोहणकर तिरंगे को सलामी दी और मदरसे के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के तराने पेश किए। छात्र-छात्राओं को मिठाई एवं फल वितरित किए गए। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रबंधक मौलाना मोहम्मद आरिफ कासमी ने कहा कि देश की आजादी में सभी धर्म समुदायों का बड़ा योगदान है। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मजहब के लोगों ने देश को आजाद करने में अपने प्राणों को निछावर किया। सभी धर्म समुदायों के योगदान से देश आजाद हुआ और आगे बढ़ा। देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

देश की तरक्की एकता, सौहार्द और भाईचारे से ही होती है। इंसानियत का पैगाम देते हुए देश की तरक्की में योगदान दें। शिक्षित समाज ही देश को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि दूसरे के साथ प्यार मोहब्बत से रहें और धर्म व जाति के नाम पर भेदभाव फैला रही ताकतों से सावधान रहें। मोहम्मद आरिफ ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। देश के वीर अमर शहीदों के बलिदानों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मास्टर साजिद ने कहा कि देश की मजबूती एकता पर निर्भर है। एक होकर देश को मजबूत करें। इस दौरान मोहम्मद अखलाक, मुफ्ती रिजवान, कारी इमरान, हाफिज उस्मान, शादाब, शौकीन, इस्लाम, आजम एवं शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button