उत्तराखंड

नेहरू युवा केंद्र में किया चार दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन

पुस्तक मेले का आयोजन सराहनीय पहल: मदन कौशिक

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। नेहरू युवा केंद्र में आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। पुस्तक मेले का शुभारंभ नगर विधायक मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा और शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान पुस्तक मेले के आयोजन सतीश रावत एवं धर्म रावत ने विधायक मदन कौशिक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया और उन्हें भागवत गीता भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस मौके पर योग शिक्षिका मोनिका राय, जया भूषण कंप्यूटर केंद्र के प्रधानाचार्य विभोर चौधरी, ओ.पी.चौहान आदि भी मौजूद रहे।

विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पुस्तक मेले का आयोजन एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इतने बड़े स्तर पर पुस्तक मेले का आयोजन पहली बार किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पदम प्रकाश शर्मा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो आने वाले भविष्य में बच्चों, युवाओं और नगरवासियों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा। नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुस्तक मेले में कॉमिक्स, उपन्यास, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, शैक्षणिक एवं मनोरंजन से जुड़ी अनेक उपयोगी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। पुस्तक मेला विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के लिए लाभदायक रहेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मेले के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र प्रतिदिन शैक्षणिक भ्रमण के लिए आएंगे, जिससे बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button