उत्तराखंड

जिला प्रेस क्लब की बैठक आयोजित, 1 मार्च को होगी जिला प्रेस क्लब की फूलों की होली

एकता और अनुशासन से ही संगठन मजबूत होता है: राकेश वालिया

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की बैठक में कई महत्वपूर्ण लिए गए। मध्य हरिद्वार स्थित रेस्टारेंट में आयोजित बैठक में संगठनात्मक एकता और अनुशासन को लेकर महत्वपूर्ण लिए गए। संगठन में एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए पूर्व में निष्कासित किए गए दो सदस्यों गणेश भट्ट तथा रोहित वर्मा के अनुशासनहीनता पर खेद प्रकट करने पर उनकी सदस्यता पुनः बहाल कर दी गयी। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने आगामी 1 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले “फूलों की होली” कार्यक्रम की भी औपचारिक घोषणा की। बैठक के दौरान संगठन में रिक्त पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष राकेश वालिया ने प्रखर कश्यप को सचिव, मुस्कान को प्रवक्ता तथा रूचि डोलिया को सह-प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता और अनुशासन से ही संगठन मजबूत होता है।

सभी पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करें। महामंत्री अनिल बिष्ट ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु आपसी सहयोग, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकार हितों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक मे मुख्य रूप से संगठन के मनोज कश्यप, अशोक पांडे, मोहन राजा, सनोज कश्यप, केशव चौहान, राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, मुमताज आलम खान, मो नदीम , प्रमोद कुमार, सद्दाम हुसैन, उपासना तेश्वर, मुस्कान, शिप्रा अग्रवाल, मनव्वर कुरैशी, कुणाल शर्मा, सरविंद्र कुमार, विजय प्रजापति, रूचि डोलिया, गणेश भट्ट, रोहित वर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button