उत्तराखंड
धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
लक्सर। भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक संगठन से जुड़े सैकड़ो किसान आज हरिद्वार जिला अधिकारी के यहां अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के लिए लक्सर चौक से रवाना हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस अहमद व जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि वह किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर आज धरना प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही 6 सूत्रीय मांग, जैसे कमरों की निगरानी से चालान, स्मार्ट मीटर पर रोक और शुगर मिल से गन्ना कोल्हू को 15 किलोमीटर हटाए जाने जैसी मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे जिलाधिकारी के यहां से नहीं मानी जाती तो उनका अगला कदम देहरादून का होगा।
[metaslider id="7337"]
[banner id="7349"]
[banner id="7349"]



