उत्तराखंड

न्यू ऑक्सफोर्ड एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। न्यू ऑक्सफोर्ड एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक हाजी मोहम्मद कासिम अंसारी ने सभी छात्रों और अध्यापकों को देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की।

न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता है, जैसे कि स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक हाजी मोहम्मद कासिम अंसारी, सम्मानित अतिथिगण व प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर की। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति पर आधारित एकल नृत्य, देश रंगीला, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और पवित्र संगम जैसी प्रस्तुतियां शामिल थीं। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रबंधक हाजी मोहम्मद कासिम अंसारी ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि, “भारत का संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि देशवासियों की आत्मा है, जो हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाता है।” कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के अमर बलिदानियों को नमन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की कविताओं, गीतों और विचारों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को प्रभावित किया। शिक्षकों ने भी अपने भाषणों और कविताओं के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। देशभक्ति के उल्लास और गौरवपूर्ण राष्ट्रीय भावना के साथ न्यू ऑक्सफोर्ड एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हुआ।

गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय के प्रबंधक हाजी मोहम्मद कासिम अंसारी, विद्यालय के प्रबंधक हाजी अब्दुस सुभान अंसारी, प्रधानाचार्य हलीमा सादिया, सम्मानित अतिथिगण हाजी शमशाद अली, नूर हसन प्रधान जी, हाजी शहादत अंसारी, हाजी मीर हसन, मौ इरशाद पत्ती वाले, ठेकेदार अब्दुल मन्नान, कुर्बान अंसारी, गुलफाम हार्डवेयर वाले, इजरार अंसारी, हाजी बादशाह, नवाब अब्बासी, इसरार मेंबर, शमशाद मेंबर, हाजी शफाअत, ठेकेदार मौ इमरान, मुकर्रम टेलर, इनायत अली, मुस्तकीम, ठेकेदार कलीम अंसारी, सगीर अंसारी, वजहुल कमर, इकराम मलिक, मौ परवेज हाजी इरफान, हाजी मंसूर अंसारी, आमिर कुरैशी, राज कुमार यादव, रिटायर्ड कैप्टन विपिन जोशी, मनीष कुमार प्रधान जी, साहब सिंह प्रधान, शीशपाल जी युवा नेता, धर्मेन्द्र कुमार, राहुल जाटव, खुशनवाज अंसारी, जुबेर नसरुद्दीन, सुहेल, सीमाक, मौ समीर, एडवोकेट मौ तारिक, मुकर्रम अंसारी भारत डेयरी वाले, काला मेंबर, सईद परवेज, आशीष कुमार भीम आर्मी, गुलशेर शमशाद, नवाब हाशिम, आरिफ हाजी असलम, नौशाद ठेकेदार, सत्तार, मुर्तजा, ठेकेदार शमशेर, मीडियाकर्मी नदीम सलमानी, सरविंद्र कुमार, सागर कुमार, विजय प्रजापति उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, शिक्षकगण हाफिज इमरान, कलीम राव, साक्षी, वर्तिका, सना अंसारी, मधु, सुरभि, उसमा, खुशी, स्वाति, अभिभावक और विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button