भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर यूजीसी कानून वापस लेने की मांग, 29 जनवरी को देवबंद में होने वाले प्रदर्शन को दिया समर्थन

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
देवबंद। पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखते हुए यूजीसी कानून में किए गए बदलाव को वापस लेने की मांग की है। ठाकुर अनिल सिंह ने कहा यह कानून देश हित में नहीं है। स्वर्ण समाज के छात्रों के साथ भेदभाव किया जाएगा और उन पर झूठे मुकदमे किए जाएंगे। ठाकुर अनिल सिंह ने कहा किस देश में लंबे समय से जातीय आधार पर स्वर्ण समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जिस प्रकार से एससी एसटी एक्ट में दुरुपयोग कर स्वर्ण समाज के लोगों को फसाया गया और उन्हें जेल भेजा गया वह भी गलत है। उन्होंने कहा कि देश में समानता होनी चाहिए जिससे सामाजिक समरसता बनी रहे। इस प्रकार के कानून से सामाजिक समरसता टूटेगी।

जातिवाद और भेदभाव बढ़ेगा इसलिए इस कानून का रहना देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भेजी गई है। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को समानता का अधिकार देने की मांग की गई है और यूजीसी कानून में किए गए बदलाव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई है। ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने कहा यदि सुनवाई नहीं होती मांगे नहीं मानी जाती बहुत विकल्प खुले हुए हैं। जो समाज तय करेगा वह मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को देवबंद में होने जा रहा स्वर्ण एकता कार्यक्रम को उनका पूर्ण समर्थन है। वह अपने सैकड़ो लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर पुराने भाजपा नेता हैं जो देवबंद से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं सहारनपुर से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले पहले नेता हैं जिन्होंने यूजीसी के खिलाफ खुलकर बोला है और कानून को वापस लेने की मांग की है।
[banner id="7349"]



