उत्तराखंड

होटल के कमरे में मिला पंजाब के यात्री का शव

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र शिव मूर्ति गली स्थित एक धर्मशाला में ठहरे हुए पंजाब के यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह व्यक्ति का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पूछी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पंजाब के मोगा जिले के ग्राम दौलतपुरा निवान निवासी रमेश अरोरा (51 वर्ष) पुत्र निहालचंद बीते 25 जनवरी को हरिद्वार आए थे। वह दोपहर करीब 1:30 बजे शिव मूर्ति गली स्थित गोपाल धाम में रुके थे।

गुरुवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले, तो होटल स्टाफ ने उन्हें देखा, जहाँ वह मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं दिखाई दिए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आपने पर ही मौत का पता लग पाएगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button