
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर पीठ बाजार के मोहल्ला झाड़ान में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए घटिया क्वालिटी के बिजली के तारों में लगी भीषण आग, यहां तक की तारों की वजह से विद्युत पोल में भी भीषण आग लगी जिस कारण विद्युत विभाग द्वारा पोल पर लगे सभी बिजली मीटर पूरी तरह से जलकर राख हो चुके हैं।
क्षेत्र वासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, फायर विकेट पहुंची मौके पर, विद्युत विभाग द्वारा घटिया क्वालिटी के तारों के लगाए जाने के कारण शहर में जगह-जगह आए दिन विद्युत तारों में आग लगने की घटनाएं होती रहती है।


कोई भी संबंधित अधिकारी या विभाग इस समस्या पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता,संबंधित अधिकारी एवं विभाग के लोग विभिन्न घटनाओं पर मौन धारण कर कर किसी बड़ी घटना के होने के इंतजार में बैठे हैं, जब शहर में कोई बड़ी घटना घटित होगी तब संबंधित विभाग एवं अधिकारी सोई हुई नींद से जागेंगे।


वैसे तो विभाग द्वारा हर महीने बिजली के बड़े-बड़े बिल लोगों को थमा दिए जाते हैं। लेकिन विभाग द्वारा लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पर कोई विचार नहीं है। इन समस्याओं पर विभाग एवं अधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए इनका निदान करने के लिए कोई विचार नहीं है। वैसे तो शहर में डेवलपमेंट के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं देखते हैं कब होगा इस समस्या का निदान।

[banner id="7349"]



