
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत माता वैष्णो देवी जूनियर हाई स्कूल ज्वालापुर मे आयोजित किया गया। जागरुकता कार्यक्रम बालिकाओं द्वारा किया गया बढ़ चढकर प्रतिभाग। जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 26.01.2026 से 31.01.2026 तक चलाये जा रहे जागरुकता अभियान पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश मे एवं पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर/ पुलिस अधीक्षक नोडल/ अधिकारी महिला सुरक्षा के कुशल पर्यवेक्षण मे कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा माता वैष्णो देवी जूनियर हाई स्कूल ज्वालापुर मे महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091 साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया की पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।
[banner id="7349"]



