उत्तर प्रदेश

जी आई सर्वे सेल्फ एसेसमेंट में तृतीय श्रेणियो के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है भ्रष्टाचार: टिंकू अरोड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। जी आई सर्वे को लेकर मजबूत पार्षद दल लगातार इसका विरोध कर रहा था और धरने प्रदर्शन कर रहा था जिस पर नगर निगम कार्यकारिणी और निगम ट्रस्टियों ने सेल्फ एसेसमेंट का ऑप्शन निकाल दिया गया था कि जिस व्यक्ति पर भी जी आई सर्वे का नोटिस आए वह स्वयं सेल्फ एसेसमेंट भरकर दे दे उसे स्वीकार कर लिया जाएगा लेकिन तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के द्वारा सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म की जांच को आधार बनाकर सहारनपुर नगर की भोली भाली जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है और अवैध धन उगाही की जा रही है।

इस संबंध में आज अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को ज्ञापन दिया गया है कि जल्द ही इस पर अंकुश ना लगा तो उक्त कर्मचारीयो के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा और शासन को उनके खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। सहारनपुर नगर की जनता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ पार्षद नितिन जाटव, निर्दलीय पार्षद राजीव अन्नू, नदीम अंसारी, लक्की जाटव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button