उत्तराखंडप्रशासन

नाबालिक के अपहरण में सहयोगी आरोपी के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किशोरी व अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी पुलिस

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक नाबालिक के अपहरण में सहयोगी आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी व आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने बीती 15 जून को अपनी बेटी के अपहरण के आरोप में पिता पुत्र के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी बेटी नाबालिक है, जिसे आकाश पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी लोटा फैक्ट्री के पास सीतापुर बहला फुसलाकर भगा ले गया और इस काम में उसके पिता गोपाल प्रसाद पुत्र जगदेव लाल ने सहयोग किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने किशोरी की सकुशल बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल एक टीम रवाना की। आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस को आरोपी व किशोरी नहीं मिली। लेकिन मौके से आरोपी का पिता गोपाल पुलिस के हाथ लग गया,जिसे पुलिस कोतवाली ले आई। आरोपी से पूछताछ के बाद जल्द ही पुलिस आरोपी व किशोरी को भी खोजने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button