उत्तराखंड
ज्वालापुर में सीमित इलाकों तक सिमटी बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई

कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली चोरी के विरुद्ध ऊर्जा विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान कुछ गिने-चुने मोहल्लों तक ही सीमित दिखाई दे रहा है। जिस कारण यह प्रतीत होता है कि विभाग द्वारा केवल इन्ही मोहल्लों को चिन्हित किया गया है बाकि इलाकों में चल रही बिजली चोरी को छूट दे दी गई है।

वहीं, विभाग की कार्रवाई केवल चुनिंदा इलाकों में होने से व्यापक स्तर पर बिजली चोरी पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एकतरफा कार्रवाई के कारण अन्य क्षेत्रों में चोरी का सिलसिला जारी है। शहरवासियों ने विभाग से मांग की है कि कार्रवाई को सभी मोहल्लों में समान रूप से चलाया जाए, ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह रोक लग सके।
[metaslider id="7337"]
[banner id="7349"]
[banner id="7349"]



