उत्तराखंड

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनियुक्त नवनीत सिंह पहुंचे हरकी पैड़ी, चार्ज संभालने से पूर्व किया गंगा पूजन

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनियुक्त नवनीत सिंह पहुंचे हरकी पैड़ी, चार्ज संभालने से पूर्व किया गंगा पूजन। गौरतलब है कि कल शुक्रवार शाम उत्तराखंड़ शासन द्वारा 8 जनपदों में बड़ा फेरबदल किया, जिसके तरह उत्तराखंड एसटीएफ की कमान संभाल रहे एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले की नई जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं हरकी पैड़ी पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनियुक्त हरिद्वार नवनीत सिंह का श्री गंगा सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए गंगा पूजन करवाया। मिली जानकारी के अनुसार, नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा शाम 5 बजे सीसीआर भवन मेला नियंत्रण कक्ष में पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता करेंगे। उक्त प्रेस वार्ता में जनपद की कानून-व्यवस्था, प्राथमिकताएँ एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button