सोमवार को होगा क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक का स्वागत: चौ नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक का सहारनपुर आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक सोमवार 16 फरवरी को सहारनपुर आ रहे हैं,जिनका दिल्ली रोड पार्टी कार्यालय पर प्रातः 11 बजे रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।

तिरसपाल मलिक क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रथम बार सहारनपुर आ रहे है। साथ साथ ही उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार प्रकट किया जाएगा। चौधरी नीरपाल सिंह ने सभी रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि स्वागत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें।
[banner id="7349"]



