उत्तराखंडप्रशासन

वीडियो बनाकर सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर 50 हजार की रंगदारी लेते पत्रकार रंगे हाथों गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। वीडियो बनाकर सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर रुपयो की मांग करने वाले पत्रकार को पुलिस ने रंगेहाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को राजीव भटनागर लिपिक नगर निगम रुड़की के ने रूड़की कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पत्रकार विकास कुमार खरे द्वारा नगर निगर कार्यालय में गोपनीय तरीके से बनायी गयी वीडियो के एवज में 20 लाख रूपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना का संज्ञान तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के नेतृत्व मंे प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव को पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तारी के आदेश दिए।

पीडि़त आरोपित के कोर अण्डर पास पर बताये स्थान पर पहुंचा, लेकिन आरोपित वहां नहीं मिला। फोन करने पर आरोपित ने पीडि़त को शान्तरशाह अण्डरपास पर बुलाया गया। जाल बिछाए बैठी पुलिस ने आरोपित विकास खरे निवासी पदार्था थाना पथरी जनपद हरिद्वार को रंगेहाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button