उत्तराखंड

खबर का असर: नवोदय विद्यालय के निकट मेन रोड पर बने नाले की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल पर विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य, टला बड़ा हादसा

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के पास बने नाले की बाउंड्री वॉल काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। जिसकी खबर उत्तराखंड के लोकप्रिय अखबार कलयुग दर्शन एवं कलयुग दर्शन न्यूज़ पोर्टल पर प्रमुखता से छापी गई। इस खबर का संज्ञान लेते हुए शिवालिक नगर नगरपालिका द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिया पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

मेन रोड पर बने नाले की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की मरम्मत होने के कारण नाले में गिरकर कोई भी बड़ा हादसा होने से टला। नवोदय विद्यालय में प्रतिदिन काफी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस रोड पर भारी संख्या में ट्रैफिक होने के कारण हर समय किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता था। नाले की बाउंड्री वॉल काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी।

इस रोड पर वंदना कटारिया स्टेडियम का मुख्य मार्ग है। जिस कारण स्पोर्ट्स के काफी बच्चों का भी इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है और यह मार्ग ग्राम रोशनाबाद आन्नेकी औरंगाबाद जैसे महत्वपूर्ण गांवों को सिडकुल से जोड़ता है। इस कारण इस मार्ग पर हर समय हैवी ट्रैफिक की आवा जाही लगी रहती है। जिसके चलते इस पुलिया में गिरकर कोई बड़ा हादसा होने की संभावना हर समय बनी रहती थी। जबकि स्थानीय लोगों में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ था।

कलयुग दर्शन द्वारा चलाई गई इस समस्या पर प्रमुखता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विभाग द्वारा इस क्षतिग्रस्त पुलीया पर कार्य शुरू कर दिया गया है जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस कार्य के शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने कलयुग दर्शन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button