स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने की शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पर कार्रवाई की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष पर कार्रवाई की मांग की है। आशुतोष द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरांनद पर लगाए गए आरोप जांच में झूठे सिद्ध हुए हैं। कनखल स्थित भैरो मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि आशुतोष द्वारा लगाया गया ट्रेन में उसकी नाक काटे जाने का आरोप भी जांच में झूठा निकला है। जीआरपी की जांच में नाक कटाने का मामले झूठा निकला। सीसीटीवी जांच में भी घटना का कोई साक्ष्य नहीं मिला। यात्रीयों से खचाखच भरी ट्रेन में किसी को आशुतोष की नाक काटते नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि आशुतोष पर दर्जनों मुकद्मे दर्ज हैं और वह लगातार संतों को बदनाम कर रहा है।

अखाड़ा परिषद पर भी सवाल उठा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा धारण कर संतों पर झूठे आरोप लगाने वाले कालनेमि आशुतोष पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि आशुतोष ना तो किसी अखाड़े से जुड़ा है और ना ही उसका अखाड़ा परिषद से कोई संबंध है। इसके बावजूद वह संतों की सर्वोच्च संस्था पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में अखाड़ा परिषद को भी उस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान भैरो मंदिर के महंत कौशलपुरी महाराज, महंत गोकुल पुरी महाराज, महंत बृहष्पति महाराज भी मौजूद रहे।



