जीवन पर नादानी पड़ी भारी, जेल पहुंचा बाल बलात्कारी

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
नागल। नाबालिग से प्यार की पींगे बढ़ाकर दुष्कर्म कर न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना एक बाल अपचारी को जीवनभर के लिए उस बहुत भारी पड़ गया जब पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे नोएडा स्थित बच्चा जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 7 मार्च को क्षेत्र के एक गाँव निवासी परवेज ने गाँव के ही एक किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने, डरा-धमकाकर लाखो रुपये लेने तथा पुनः पैसे देने से मना करने पर उसकी पुत्री व परिवार को जान से मारने की धमकी देने तथा अश्लील वीडीओ को सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध मे एक शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 78/2026 के तहत धारा 64(1), 351(3), 308(4) बीएनएस व 5एम/6 पोक्सो अधिनियम व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।

जिसमें एसएसपी द्वारा संज्ञान लेकर गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे इसी क्रम में थाना प्रभारी राजकुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने 12 मार्च को वांछित को नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा जाने वाले रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से रेडमी व ओप्पो कंपनी के दो फोन बरामद हुए है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उस छात्रा का सीनियर है जिस कारण हम दोनो मे स्कूल मे बातचीत हो जाती थी इस बीच एक-दूसरे का मोबााइल नम्बर का आदान प्रदान हुआ था और दो-तीन बार शारीरिक सम्बन्ध बन गये थे जहां मैने अपने मोबााइल से न्यूड वीडीओ बना ली थी। पुलिस ने बाल अपचारी (बाल बलात्कारी) को संबंधित धाराओं में निरुद्ध करते हुए नोएडा स्थित बच्चा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजकुमार चौहान, एसएसआई योगेंद्र चौधरी, एसआई शिवकार सिंह व कांस्टेबल अनुज कुमार आदि शामिल रहे।



