उत्तराखंड

आगामी ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा गोष्ठी का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर की मौजूदगी में किया गया गोष्ठी का आयोजन। दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति/मस्जिद के इमाम/पार्षद व्यापार मंडल आदि मौजूद रहे। कोतवाली ज्वालापुर प्रांगण में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान/प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा/वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार/प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल/प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय की मौजूदगी में आगामी ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में निवासरत दोनों समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों/मस्जिदों के मौलवी/इमाम/सी.एल.जी मैम्बर्स एवं पार्षदों/व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदस्यों की मौजूदगी में थाना प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के साथ सहयोग की अपील की गई।

साथ ही साफ सफाई/यातायात व्यवस्था/नमाज़ रोड पर न पड़े ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो व क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय द्वारा बताया गया सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी की धार्मिक भावना को आहत पहुंचे व इस तरह की कोई पोस्ट या भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सौहार्द बनाएं रखने की अपील की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दोनों समुदाय के मौजूद व्यक्ति द्वारा ईद-उल-फितर को सकुशल संपन्न कराएं जाने का पूरा पूरा सहयोग/आश्वासन भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button